Uttarakhand Newsलखनऊ

नृत्य नाटिका में दिखाया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन का आदर्श

अशोक असवाल ( लखनऊ प्रतिनिधि)
लखनऊ,आर्टस एण्ड कल्चरल सोसाइटी, ग्रुप, कल्याणपुर लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित संस्कृति मंत्रालय भारत के सहयोग से रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन आज दिनांक 07 सितम्बर 2024 को सांय 4 बजे से मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्माचल नगर लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलन डा0 आर0 बी0 सिंह, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, अवध प्रांत,उ0 प्र0 के कर कमलो द्वारा किया गया। अध्यक्ष श्री भरत सिंह बिष्ट द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। नृत्य नाटिका का निर्देशन गुरू कु0 कामना बिष्ट, सहायक निर्देशन श्रीमती शोभा पटवाल एवं कीर्तिका रावत द्वारा किया गया। नृत्य नाटिका में अंगद रावण का संवाद श्री पूरन सिंह जीना द्वारा स्व रचित है। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्री भरत सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

अध्यक्ष श्री भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों को नृत्य नाटिका के जरिए आर्टस एण्ड कल्चरल सोसोइटी के रंगमण्डल कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुत कर सभागार का माहौल भक्तिमय कर दिया। नृत्य एवं संगीत से सराबोर रामायण के प्रसंगों को 21 कलाकारों ने मंच पर कथक व लोकप्रिय लोक नृत्य तथा संवाद में पिरोकर दर्शकों के सामने पेश किया तो तालियों की गडगड़ाहट गूंज उठी। नृत्य नाटिका का प्रारम्भ श्री रामचन्द्र के जीवन से प्रारम्भ की गयी, उसके बाद केवट प्रसंग, सुर्पणखा एवं राम लक्ष्मण संवाद, श्रीराम जी मृग की तलाश में, सबरी प्रसंग, सीता हरण, अशोक वाटिका में हनुमान जी की सीता मांता से भेंट तथा अंगद रावण संवाद, राम रावण यु़द्ध, अयोध्या आगमन पर स्वागत गीत एवं पारम्परिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। अंतिम प्रसंग प्रभु श्रीराम जी की आरती एवं राज्याभिषेक। नृत्य नाटिका का आर्कषण अंगद रावण संवाद रहा जिसमें अंगद की भूमिका में महेन्द्र सिंह नेगी तथा रावण की भूमिका में श्री विजय कुमार सिंह बिष्ट ने दर्शको का ध्यान आकृर्षित कर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।


नृत्य नाटिका के मंचन का कुशल निर्देशन कर रही कामना बिष्ट ने कहा कि मंचित नृत्य नाटिका में मंच पर कलाकारों ने भगवान राम के जीवन आदर्श व चरित्र को संवाद, गीत, संगीत व नृत्य विधाओं के मनमोहक संगत से पेश किया। कलाकारों ने क्रोंच, वध और देवासुर संग्राम, भगवान राम के राज्याभिषेक व वनसास सहित अन्य प्रसंगों को पेश किया। इसमें राम के जन्म, गुरुकुल में भगवान का प्रवेश, सुर्पणखा व सीता हरण देख दर्शक भावुक हो उठे। तो वहीं, राम-सीता मिलन, सीता स्वयंवर, पंचवटी और रावण के दरबार के दृश्यों संग श्री राम और रावण के बीच युद्ध ने दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखा। नृत्य नाटिका में राम के किरदार में रिया सिंह व सीता का किरदार कृतिका रावत ने शानदार तरीके से निभाया। तो अन्य भूमिका में पूनम बिष्ट ने लक्ष्मण, विजय कुमार सिंह बिष्ट ने रावण व अंगद की भूमिका में महेन्द्र सिंह नेगी ने बखूबी किरदार निभाया, सबरी की भूमिका में शोभा पटवाल, केवट की भूमिका में लाल सिंह बिष्ट, हनुमान के किरदार में धमेन्द्र सिंह, वानर सेना में रूद्र बिष्ट, सुपर्णखा के किरदार में ख़ुशी तथा रावण सेना में विहान जोशी और लाल सिंह की भूमिका रही। नृत्य कलाकारों में गार्गी घुघत्याल, हंसिका गोस्वामी, गरिमा, पूजा बिष्ट, वर्तिका, एण्ड्री बिष्ट एवं खुषी ने किरदार निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका का बड़ी संख्या में दर्शको ने आनन्द लिया तथा दर्शको में अभिनव गल्र्स इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीमती किरन सिंह, अध्यापिकाए तथा छात्र, छात्राएं उपस्थित रही। क्षेत्रीय गणमान्य अतिथियों में श्री दीवान ंिसह अधिकारी, श्री हरीष चन्द्र पंत, श्री महेष रौतेला, श्री के.एस चुफाल, भूवन सिंह पटवाल, श्री पानसिंह, श्री जगत सिंह राणा, श्री सुरेष पाण्डेय, पंकज खर्कवाल, श्री पूरन जोषी सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुन्दर पाल सिंह बिष्ट, साहित्यकार पूरन सिंह जीना, रमेश अधिकारी, साहित्यकार श्री जी0सी0 बहुगुणा, श्री कैलाश सिंह, कमला मेहरा, पूनम कनवाल, कमला चुफाल, रेखा गोस्वामी, मंजू पडलिया जोशी, मीना अधिकारी, जया कार्की सहित 200 सम्मानित दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *