देहरादून

दीपावली की खुशियां पहुंचीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास तक

 

दीपावली की खुशियां पहुंचीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास तक

टीम “मैं हूं सेवादार” ने छात्रों के संग मनाई पर्व की खुशी, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

देहरादून, 19 अक्टूबर। दीपों के इस पर्व पर जहां पूरा दून उत्साह और उल्लास में सराबोर था, वहीं सामाजिक संस्था टीम “मैं हूं सेवादार” के सेवादारों ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। टीम के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, कौलागढ़ में अध्ययनरत निर्धन, बेसहारा एवं वंचित वर्ग के छात्रों के बीच दीपावली की खुशियां बांटकर समाजसेवा की अलख जगाई।

कार्यक्रम के दौरान सेवादारों ने छात्रों के साथ दीप जलाए, आतिशबाजी की और उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन एवं मिष्ठान्न वितरित कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया—

“दीप जलाकर करो इरादा, नशे को मिलकर है दूर भगाना।”

संस्था के सदस्यों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली का असली प्रकाश तभी सार्थक है जब हम अपने जीवन से अंधकार और बुराइयों को दूर करें।

इस अवसर पर योगेश कुमार, रोशन राणा, कुलदीप नेगी, धीरज ओबेरॉय, प्रदीप कुकरेती, राजेन्द्र रावत, विनोद शर्मा, नवीन कुमार, सुरेन्द्र भारद्वाज, प्रवीण सैनी, मदन जोशी, कुलदीप मेहता, अखिलेश शर्मा, सिद्दार्थ ओबेरॉय, गौतम ओबेरॉय, अशोक कुमार, राजेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, गणेश डंगवाल, समीक्षा डंगवाल, सुरेश जोशी एवं संदीप गुप्ता सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti