टिहरी

जनता दरबार मे आई शिकायतों पर सबंधित विभाग के अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करे समाधान, वरुणा अग्रवाल सीडीओ

 

शिकायतकर्ता को शिकायतों का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय के बार – बार चक्कर न काटने पड़े।

यह निर्देश टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने आज जनता दर्शन के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को दिए ।

आज जिला सभागार नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया विकास खण्ड चम्बा की ग्राम सभा बटखेम निवासी सत्येश्वर प्रसाद द्वारा भारी बारिश के कारण घर का आंगन क्षतिग्रस्त होने तथा मकान पर भी दरारे आने की बात कहीं जिस पर एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
नई टिहरी मोलधार निवासी देव दास द्वारा उनके आवास के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाईन को हटाये जाने की मांग पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
जाखनीधार विकासखंड के ढुंग मंदार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विजय पाल सिंह रावत ने क्षेत्र में बैंक की सुविधा न होने की समस्या उठाई उन्होंने कहा कि उनकी न्याय पंचायत में लगभग 35 से 40 हजार आबादी आज के युग में भी बैंकिंग़ सेवा से वंचित है इसके लिए ग्रामीणों को 40 किलोमीटर दूर घनसाली जाना पड़ता है।
बाइट विजय पाल सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य।
मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक के अधिकारियों को तत्काल क्षेत्र का सर्वे कर बैंक खोलने के निर्देश दिए।
विकास खण्ड चम्बा की ग्राम सभा लामकोट निवासी कुशला दास ने शिकायत की कि लामकोट मोटर मार्ग से भारी बारिश के दौरान उनके घर के उपर मलब गिरने से मकान को खतरा हो गया है । जिस पर लोनिवि चम्बा द्वारा बताया गया कि स्टीमेंट तैयार कर लिया गया है जिस पर सीडीओ ने दो दिनों के भीतर स्टीमेंट आपदा प्रबन्धन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ।
कोट मनियार विकास खण्ड चम्बा निवासियों द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके गांव के जल स्रोत के ऊपर चम्बा आराकोट के मध्य कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है जिससे पेयजल स्रोत पर गंदगी फैल रही है जिस पर ईओ नगर पालिका चम्बा को चालानी कार्यवाही करने तथा खण्ड विकास अधिकारी को ग्रामीण आरकोट क्षेत्रान्तर्गत कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए ।
सब्बल सिंह मंजकोट सकलाना जौनपूर द्वारा सरकारी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर उनके खेत के रास्ते बंद करने की शिकायत की गयी जिस पर एसडीएम धनोल्टी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
विकास खण्ड भिलंगना की ग्राम सभा बहेड़ा निवासी नगेन्द्र दत्त जोशी ने शिकायत का कि उनकी नाप भूमि को किसी बाहरी व्यक्ति को पटटा आवंटन करने की शिकायत पर मुख्य विकाश अधिकारी ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए ।
मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आज जनता दरबार में 45 शिकायतीं दर्ज की गई है, अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया है जबकि कुछ शिकायत संबंधित अधिकारियों को जांच के उपरांत समाधान के लिए भेजा गया है
बाइट वरुणा अग्रवाल सीडीओ।

 

 

Uma Shankar Kukreti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *