किसानों को समर्पित प्रधानमंत्री के संबोधन को डोईवाला ब्लॉक के अधिकारियों व किसानों ने देखा
आज डोईवाला ब्लॉक में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा एवं सुना।

प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के किसान भाई-बहनों को ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार दिया गया, जिसमें पीएम धन-धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भर मिशन, कृषि अवसंरचना कोष एवं मत्स्य पालन से जुड़ी अनेक योजनाएं शामिल हैं।
यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
