केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए की महत्वपूर्ण घोषणा
गौचर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के काश्तकारों को उच्च नश्ल के फलों के पेड़ पौधे उपलब्ध हो
इसके लिए 100 करोड़ की लागत से क्लीन प्लांट स्थापित किया जाएगा।


शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गौचर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड कृषि, पशुपालन व औद्यानिकी के क्षेत्र में
अग्रणी राज्यों में सुमार हो गया है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार के वैज्ञानिकों की टीम गठित कर कम खेती में कैसे अधिक उपज तैयार की जाय

इसका रोड़ मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। बंदरों, सुअरों व भालुओं का जिक्र करते हुए
उन्होंने कहा कि इसके लिए घेरबाड़ के लिए 90, करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी। भारत सरकार द्वारा नई विकसित भारत योजना जी रा जी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा
कि पहले इस योजना में 88 करोड़ का प्रावधान किया जाता था। 1 सौ करोड़ 51 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस छाती पीठ रही है कि मनरेगा योजना बंद कर दी गई है।
पहले इस योजना में भ्रष्टाचार की बू आती थी। अब इस योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।
अब ग्राम पंचायतों के आधार पर योजनाएं चलाई जाएगी इस अवसर पर उन्होंने 309 बसावटों को जोड़ने के लिए 1228 किलो मीटर ग्रामीण
सड़कों के 1706 करोड़ रुपए को की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहना था कि महिलाओं के उत्थान के लिए
केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। न्यूजीलैंड के साथ कीवी की पैदावार बढ़ाने के लिए एक्सीलेंट सेंटर बनाने के करार किया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा
कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड कृषि, पशुपालन व औद्यानिकी के क्षेत्र दिनों दिन प्रगति कर रहा है। माल्टा को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं।
115 करोड़ की लागत से 350 पाली हाउस का निर्माण किया जा चुका है। गेहूं पर 20 तथा गन्ने की फसल पर 30 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल की अध्यक्षता में हुई इस कार्यक्रम में थराली के विधायक भूपालराम टम्टा, रूद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी,
केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, पालिकाध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, गौचर के
पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, रमेश गड़िया, बलवीर घुनियाल,हरक सिंह नेगी,
ऋषि प्रसाद सती,ब्लाक प्रमुख दीपिका मैखुरी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़,
तहसीलदार सुधा डोभाल, आदि कई अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम बद्री गाय की पूजा करने के बाद कृषि व उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए
स्टालों का निरीक्षण करने के बाद प्रगतिशील काश्तकारों से सीधा संवाद किया। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।

1 कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
2 अधिकारियों को उस समय असहज होना पड़ा जब कृषकों से संबाद करते समय पशुपालक सुधीर शैली ने कहा
घस्यारी योजना के कि उनके डेरी में 18 गाय हैं लेकिन सरकार द्वारा मुख्यमंत्री घतहत मिलने वाली हरी घास बंद करने से उनकी आमदनी आधी हो गई है।
इस पर सभी अधिकारी बगलें झांकने लगे। पहले तक केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषकों से खूब सवाल कर रहे थे लेकिन इस उन्होंने भी चुप्पी साधने में ही भलाई समझी।
3 कई महिलाएं बंदरों, सुअरों व भालुओं के रोकथाम करने की आवाज उठाती सुनाई दी।
4 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन से पहले आधे से लोग दीर्घा खाली कर चुके थे
