देहरादून

*महिला दिवस पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में खुला महिला सुरक्षा सेल* *(अर्जुन सिंह भंडारी)*


देहरादून-: आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग ने महिलाओ की समस्या व शिकायतों को जल्द निवारण हेतु आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में महिला सुरक्षा सेल स्थापित किया।

गौरतलब है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग द्वारा नियुक्ति के साथ ही गढ़वाल मंडल के सभी अधिकारियों को महिलाओं के लिए अपने अपने जनपदों में ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था बनाने को निर्देशित किया था जिससे महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल द्वारा महिला सुरक्षा को सुदृढ़ता व शशक्तिकरण प्रदान करते हुए आज परिक्षेत्रीय कार्यालय में महिला सुरक्षा सेल स्थापित किया जिसमे पुलिस निरीक्षक नीलम रावत को इस सेल का चार्ज सौंपा गया है।पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा इस महिला सुरक्षा सेल के स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रख महिलाओं के विरुद्ध भेद-भाव एवं अत्याचारों के कारण आ रही समस्याओं का निराकरण कर महिलाओं को समानता एवं समान भागीदारी प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना है।

इस महिला सुरक्षा सेल में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व महिलाओं द्वारा निसंकोच अपनी समस्या साझा कर सके कि चलते एक महिला निरीक्षक सहित महिला समस्या के निराकरण में दक्ष पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

पुलिस द्वारा ‘महिला सुरक्षा सेल’ में शिकायतकर्ता महिलाओं को व्हाट्सएप्प नंबर 7302110210 के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा प्रदान की गई जिसमे उनके द्वारा शिकायत संदेश, फ़ोटो व वीडियो किसी भी प्रकार के माध्यम से दर्ज करवाई जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त गढ़वाल परिक्षेत्र के उन सभी मामलों जिनमे पीड़ित संतुष्ट नही हुए है व किसी मे परिक्षेत्र कार्यालय से संतोषजनक निस्तारण नही हुआ उन मामलों का भी संज्ञान इस सेल द्वारा लिया जा सकेगा। इसके साथ ही जनपद प्रभारियों को भी किसी विशिष्ट मामले को उक्त सेल को कार्यवाही हेतु स्थानान्तरित करवाना हो तो वह रेंज प्रभारी की सहमति से उन मामलों को सेल में स्थानातंरित करवा सकेंगे।

 

 

*महिला दिवस पर खुले इस महिला सुरक्षा सेल में महिलाओं के अलावा बाल अपराध व सीनियर सिटीजन से संबंधी समस्याओं से जुड़ी शिकायतों के निपटारे का भी प्रावधान किया गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *