Sunday, September 8, 2024
Latest:
देहरादून

श्रमजीवी पत्रकारों ने लिया एकजुट होकर आगे बढ़ने का फैसला

देहरादून: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की एक बैठक आज सुभाष रोड स्थित के होटल में आयोजित की गई। इस दौरान सभी यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का फैसला लिया। बैठक में मसूरी, ऋषिकेश, डोईवाला और विकासनगर की इकाईयों को मजबूत करने के साथ ही इन सभी इकाईयों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजन करवाने का निर्णय भी लिया। साथ एक माह के अंतराल में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

गुरुवार को बैठक की शुरूआत सभी सदस्यों ने अपने कोरोना काल के अनुभव के साथ की। सभी सदस्यों और पदाधिकारियांे ने अपने अपने अनुभव और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मजबूती के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में संगठन की मजबूती के लिए कई सुझाव रखे गए। सभी सदस्यों ने संगठन से पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया। एक परिवार की तरह काम करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया है। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, प्रदेश सचिव विक्रम श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंघल, पूर्व उपाध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, प्रदेश सदस्य बाॅबी शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक जुयाल, कोषाध्यक्ष आशीष डोभाल, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, सचिव मोहित कुमार, सदस्य राहुल, उपाध्यक्ष नीलम ढौंडियाल, सदस्य ज्योत्सना रावत, प्रियंका भंडारी, गुड्डी भंडारी आदि मौजूद थे।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *