यमकेश्वर

ग्राम पंचायत नौगांव में पूजा-अर्चना व विशाल भंडारा, जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

 

उमरोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौगांव में ग्राम प्रधान विकास चौधरी के आयोजन में माता रानी के मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री बचन सिंह बिष्ट शामिल हुए।

भंडारे के बाद श्री बिष्ट ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बुकंडी ग्राम पंचायत के बछेलगांव तोक तक सड़क निर्माण की मांग को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा आवश्यक एनओसी उपलब्ध कराए जाने पर शीघ्र ही सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण हो जाती हैं, तो बहुत जल्द बछेलगांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


 

Uma Shankar Kukreti