यमकेश्वर

यमकेश्वर : दिवंगत यशपाल नेगी के हत्यारोपीयो की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लक्ष्मणझूला थाना का किया घेराव , आगे बढे आंदोलन की दी चेतावनी

यमकेश्वर। कैंप कर्मचारी की हत्या में शामिल फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर यमकेश्वर प्रधान संगठन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। मंगलवार को आक्रोशित प्रधानों ने लक्ष्मणझूला थाने का घेराव कर फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने चक्काजाम किए जाने किए जाने की चेतावनी दी है।

जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मंगलवार को यमकेश्वर प्रधान संगठन की अध्यक्ष मीना बेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी लक्ष्मणझूला थाने में पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मीना बेलवाल ने कहा कि हत्या की वारदात को चार दिन बीत चुके हैं। अब तक पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। जबकि हत्यारोपी अन्य तीन खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए

 

 

इस दौरान थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। संगठन के मीडिया प्रभारी सत्य हर्षवाल ने चेताया कि तीन दिन के अंदर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रधान संगठन चक्काजाम करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया की फरार आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

थाने का घेराव करने वालों में प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष नीरज पयाल, सचिव अनुज नेगी, जिला पंचाय सदस्य उमरोली सुश्री आरती गौड़ ,जेष्ठ उपप्रमुख श्री दिनेश भट्ट , प्रधान धनजंय करूवाण, जिला पंचाय सदस्य आरती गौड़, जिपं सदस्य क्रांति कपरूवान, चंद्रमोहन रौथाण, विक्रम सिंह, संदीप सिंह, मधु देवी, राम सिंह, दिलीप बिष्ट अनिल नेगी, अजय रावत, संदीप, प्रदीप, विनीता नौटियाल ,न्याय पंचायत अध्यक्ष नौगांव रामसिंह जी, नीलकंठ श्री धनंजय कपरुवाण जी,मागथा श्री चन्द्र मोहन रौथाण जी,बड्यूण श्रीमती सुनीता देवी,किमसार श्री संदीप बिष्ट ,के अलावा माननीय ग्राम पंचायत प्रधान बिनक श्री आशीष कण्डवाल ,फल्दाकोट श्रीमती मेनका देवी,धमान्द श्री ध्यानपाल बिष्ट जी,विथ्याणी श्री सत्येन्द्र जी,ठांगर श्री महावीर सिंह जी,दिउली श्रीमती उर्मिला पयाल जी मराल ,माला सुश्री रंजना, सिरासू श्री प्रितम सिंह राणा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता श्री बिजेंद्र बिष्ट  व कई गणमान्य व्यक्ति आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *