सत्ता के नशे में चुर भाजपा का विकास खंड के प्रशासनिक भवन के दुरुपयोग पर यमकेश्वर स्वाभिमान मोर्चा ने आपत्ति दर्ज कर जताया विरोध जनांदोलन की चेतावनी
अपनी बेवाक कार्य शैली व जन मुद्दों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले यमकेश्वर के पूर्व क्षेत्र पंचायत एवं पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट ने यमकेश्वर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुये एक ब्हाटसप चैट का हवाला देते हुये आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा ईस कदर अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है कि जहां पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय या कहीं और होनी चाहिये वहीं स्थानीय विधायक के आदेश पर ब्लाक मुख्यालय के प्रशासनिक भवन मे 27 दिसम्बर 2025 को समस्त यमकेश्वर भाजपा की बैठक आहुत होना किन मानकों के आधार पर किया जा रहा है जिसके लिये उन्होंने तमाम प्रशासनिक व ज़िम्मेवार अधिकारियों को सूचित करते हुये स्पष्ट संदेश दिया है यदि किसी भी दल की ब्यक्तिगत बैठक विकास खंड के प्रशासनिक भवन या परिसर में आयोजित होती है तो प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप होना स्वाभाविक है सुदेश भट्ट ने आरोप लगाया कि जिस प्रशासनिक कार्यालय मे यमकेश्वर के विकास से वंचित गाँवों के विकास को लेकर चर्चा होनी चाहिये वहाँ सत्ताधारी दल को मजबुत करने और कार्य कर्ताओं की बैठक होना संविधान का उल्लंघन है जिसकी कड़ी निंदा करते हुये सुदेश भट्ट ने ज़िला प्रशासन से माँग करते हुये राजनितीक दलों की ब्लाक मुख्यालय में ईस तरह के हस्तक्षेप पर प्रतिबंध लगाने की माँग करी साथ ही पूर्व सैनिक ने ये भी बताया यदि कल भाजपा की बैठक ब्लाक मुख्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित की जाती है तो आगामी पाँच जनवरी को वो भी यमकेश्वर स्वाभिमान मोर्चा के कार्य कर्ताओं के साथ ब्लाक मुख्यालय में बैठक करने के लिये एक प्रार्थना पत्र देंगे जिस पर ब्लाक प्रशासन को स्वीकृति देनी होगी सुदेश भट्ट ने बताया कि ईससे पहले भी सता की हनक में कुछ दिन पूर्व भाजपा कार्य कर्ताओं द्वारा ब्लाक मुख्यालय के सभागार मे अपने नेताओं के साथ बैठक व भड्डु की दाल भात का आयोजन भी किया गया ये सिलसिला अब आगे न बढ़े यदि कल होने वाली बैठक अन्यत्र नहीं की जाती तो स्थानीय जनता के साथ पहुँचकर ब्लाक मुख्यालय में पेंट से भाजपा कार्यालय यमकेश्वर लिखवाने को बाध्य होंगे और ब्लाक मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर सत्ता के दुरुपयोग को लेकर स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया जायेगा ॥ क्षेत्र के तमाम राजनितिक दलों से आह्न करते हुये सुदेश भट्ट ने सत्तारूढ़ी दल की ईस निरंकुशता को लेकर एकजुट होकर विरोध दर्ज करने की अपील करी
