⚡ यूपीसीएल में पहली बार व्यापक स्तर पर “Commercial Diary” कार्यशाला
देहरादून | 13 सितंबर 2026
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में वाणिज्यिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता, आंकड़ों की शुद्धता और एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली बार व्यापक स्तर पर “Commercial Diary” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न डिवीजनों से फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। Divisional Accountant (Revenue), Assistant Account Officer, Account Officer, Senior Account Officer, Junior Engineer और Assistant Engineer (Revenue) सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी शामिल रहे।
🔹 MD पी.सी. ध्यानी ने पूरे दिन कार्यशाला में लिया भाग
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने पूरे दिन कार्यशाला में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। उन्होंने फील्ड अधिकारियों की व्यावहारिक समस्याओं और कठिनाइयों को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि Commercial Diary महज एक नियमित कार्यालयी प्रक्रिया नहीं, बल्कि निगम के ऊर्जा एवं राजस्व संबंधी वास्तविक आंकड़ों के संकलन और समेकन का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें दर्ज आंकड़े आगे ऊर्जा लेखांकन, राजस्व विश्लेषण, रिपोर्टिंग और प्रबंधन के महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावित करते हैं।
📊 छोटी गलती का बड़ा असर
कार्यशाला में Energy Input, Energy Consumption, Revenue, Billing और Collection समेत अन्य वाणिज्यिक आंकड़ों को दर्ज करने में होने वाली छोटी-छोटी प्रक्रियात्मक त्रुटियों पर विशेष फोकस किया गया। फील्ड से Corporate Office तक आंकड़ों के बेहतर समन्वय और एकरूपता पर भी जोर दिया गया।
📌 Corporate Office के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश
MD ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को अपने निर्धारित कार्यालय में उपस्थित रहकर दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। किसी प्रक्रिया में व्यावहारिक कठिनाई आने पर उसे लंबित रखने के बजाय तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने को कहा।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं वित्त विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न सत्रों में Commercial Diary से जुड़ी प्रक्रियाओं, सामान्य त्रुटियों और फील्ड में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी साझा की।
“सही आंकड़ा, सही रिपोर्ट और बेहतर निर्णय” की दिशा में आयोजित यह कार्यशाला यूपीसीएल की Commercial Accounting एवं Performance Monitoring को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
#UPCL #Uttarakhand #Dehradun #CommercialDiary #PCDhyani #UPCLNews #UttarakhandPower #Energy #Revenue #Transparency #Accountability
