रूद्रप्रयाग- रूद्रप्रयाग में आज 12 कोरोना पॉजिटिव पाये गये जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। इसके साथ जनपद में कोरोना मरीजों का आकडा 20 पहुंच गया है।
आज जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में रूद्रप्रयाग जनपद के 12 कोरोना पॉजिटिव केश सामने आये हैं। ये सभी लोग दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के झा ने बताया कि सभी लोगों को कल आइसोलेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिल्ली से आने के बाद तत्काल क्वारानटाइन किया जा चुका था इसलिए कोरोना संक्रामक का अधिक खतरा नहीं है।
वही जिले में पाँच कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जो आठ व्यक्ति यहा पहले से कोरोना पॉजिटिव है उनका स्वास्थ्य भी बेहतर है।