पत्रकार कल्याण कोष से 15 आश्रितों को 5-5 लाख की सहायता, 4 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन—समिति की बैठक सम्पन्न
पत्रकारों के कल्याण व सम्मान से जुड़े प्रकरणों पर सरकार मुस्तैद-बंशीधर तिवारी
दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर रोगग्रस्त पत्रकारों को 5-5 लाख की सहायता
पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान समिति की महत्वपूर्ण संस्तुति
पत्रकार कल्याण कोष एवं सम्मान पेंशन समिति की बैठक सम्पन्न, 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख की सहायता स्वीकृत
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति ने निर्णय लिया—
- 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- गंभीर बीमारी से पीड़ित 2 पत्रकारों के उपचार हेतु भी 5-5 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई।
- मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 4 वरिष्ठ पत्रकारों को प्रति माह ₹8,000 पेंशन प्रदान किए जाने की अनुशंसा समिति ने की।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को अधिकतम सहायता उपलब्ध कराने हेतु विभाग द्वारा पूरी तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, तथा समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।
