Uttarakhand

चेकिंग अभियान में अवैध असलाह और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर अवैध असलहों के विरुद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात गाँधी कॉलोनी चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई।जांच के दौरान कार में सवार दो युवकों से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने एक आरोपी से 315 बोर तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस जबकि दूसरे आरोपी अवैध रमपुरिया चाकू पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साहिल शुक्ला पुत्र सतेंद्र शुक्ला निवासी कालीनगर दिनेशपुर और प्रिंस पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना रुद्रपुर बताया।पुलिस ने मौके से वाहन को भी कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एसआई जीवन अधिकारी, एडिशनल एसआई अमित कुमार कांस्टेबल शंकर भट्ट

 

व वीर शाही मौजूद रहे ।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियानों के जरिए अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *