5 दिनों से हो रही बारिश से शहर में बाढ़ के हालात, टनकपुर हाईवे पर दो फिट पानी
पीलीभीत। शहर इस समय बाढ़ के कहर से जूझ रहा है यहां बहने वाली खखरा नदी और देवहा नदी में नानक सागर से छोड़े गए पानी और 5 दिन से हो रही लगातार बारिश ने शहर के हालात खराब कर दिए हैं यहां पर खकरा नदी में तकरीबन 50000 क्यूसेक पानी छोड़ गया है तो वही देवहा नदी में भी 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है यह दोनों नदियां शहर में मिलती हैं और बरसात के समय भारी तबाही मचाते हैं शहर के हालात यह है कि कलेक्ट्रेट,एसपी ऑफिस, विकास भवन जाने वाले रास्ते पानी चल रहा है। इसके साथ ही ऑफीसर कॉलोनी में पानी भर जाने के कारण अधिकारी होटल में शिफ्ट हुए हैं । तो वहीं उत्तराखंड जाने वाले एकमात्र रास्ते टनकपुर हाईवे पर 1 से 2 फीट तक पानी चल रहा है ऐसा ही नजर पीलीभीत से मझोला जाने वाले रोड पर है इस रोड पर तकरीबन दर्जनों गांव पड़ते हैं और यह सभी गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं हालत यह है कि यहां रहने वाले लोग ट्रैक्टरों पर सवार होकर दूरदराज अपने गांव छोड़कर शहर की ओर आ रहे हैं चंदोई नाकुण रोड बंद हो चुका है शहर के दर्जन घर मोहल्ले बाढ़ की चपेट में है यहां के आवास विकास, बेदी चौधरी, बेलों वाला चौराहा, खखरा चौराहा, कमल्ला चौराहा, गीता कॉलोनी, केजीएन कॉलोनी, साई धाम कॉलोनी मे बाढ़ का पानी पहुंच चुका है रात को कोतवाली थाना इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अलाउंस कर आगाह किया था।
