डीएम ने आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण,अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश
रूद्रपुर । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कार्यालय एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आपदा कंट्रोल का निरीक्षण करते हुये जनपद अन्तर्गत नदियों के जलस्तर, जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों में ठहराये गये व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई तथा जनपद एवं पहाडी क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा से नदी नालों के जलस्तर की निगरानी रखते हुये 24 घंटे सावधानी बरतते हुये जनपद की समस्त तहसीलों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा जलभराव एवं बाढ के कारण उत्पन्न हो रहे खतरे के अनुसार समय रहते राहत बचाव कार्यो को सम्पन्न कर लिये जाये। उन्होंने लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए साथ ही एसडी आरएफ, एनडीआरएफ को भी तैनात रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईएमडी की वेबसाईट से मौसम पूर्वानुमान की जानकारी ली तथा अन्य मौसम सम्बन्धी पोर्टल जैसे -Windy.com पर भी आगामी दिनों में मानसून/वर्षा का जायजा लिया गया।निरीक्षण दौरान जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने जिलाधिकारी को मौसम, वर्षा व आपदा बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर आपदा प्रबन्धन विभाग की टीम मौजूद थी।
