Uttarakhand

श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट में धूम धाम से मनाई राधा अष्टमी

पीलीभीत। राधा अष्टमी पर देश भर में भक्ति उत्सव मनाया जाता है इसी श्रृंखला में शहर से सटे ग्राम रूपपुर कमालू प्रभा पैलेस पर श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट में माध्यम से रविवार को राधा अष्टमी मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. दिनेश यादव ने बताया कि शाम 7 बजे से आए भक्तों ने भंडारा भोज ग्रहण कर रात्रि भर भगवान श्री कृष्ण राधे जी के भजन कीर्तन किया। झांकियों द्वारा भगवान कृष्ण राधा का भेष में शानदार नृत्य भी किया गया। सुबह ब्रह्ममुहर्त में आरती कर राधा अष्टमी कार्यक्रम का समापन किया गया। ट्रस्ट सचिव एड. अनिरुद्ध सिंह जर्नलिस्ट ने सभी आए भक्तगणों का स्वागत कर व्यवस्था को संभाला और जिन लोगों ने तन, मन, धन से कार्यक्रम का सहयोग किया उनको आभार प्रकट किया। विष्णु प्रताप सिंह, प्रमोद यादव, लक्की गंगवार, रामकुमार पाल, बीनू यादव, रामपाल, आशीष यादव, देवेश, राजपाल, मिंटू, दर्शित, अर्पित, विपिन, मनोज, मीना यादव, रामा देवी, सुमन, रूबी और बड़ी संख्या में गोयल कॉलोनी से बंगाली समाज की महिलाएं व अन्य भक्त गण एवं सहयोगी शामिल रहे।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *