Uttarakhand

एडिश्नल एसपी विक्रम दहिया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री

पीलीभीत । पहाड़ों और तराई क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से नदियाँ उफान पर हैं। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण शहर के निचले इलाकों में बने घरों में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

हालात का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही राहत सामग्री वितरित की।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *