पीलीभीत

सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने 1260 बाढ़ पीड़ितों को वितरित करे लंच पैकेट

पीलीभीत । सदर तहसील क्षेत्र में देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से ईदगाह रोड पर पानी भर गया है। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। निचले इलाकों में बारिश और बाढ़ के पानी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सदर तहसील की एसडीएम श्रद्धा सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कम्युनिटी किचन शुरू किया हैं। उन्होंने तहसीलदार ,लेखपाल समेत कई राजस्व विभाग के  कर्मचारियों के साथ चंदोंई, गोटिया, सेमलखेड़ा, मीरपुर सुंदरपुर और बेनी चौधरी क्षेत्रों में 1260 लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *