Uttarakhand

रूद्रपुर में इंदौर की तर्ज पर स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू

नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर बनाएंगे शहर को स्मार्ट 

एआई आधारित हाईटेक एनपीआर कैमरों से होगा ट्रैफिक नियंत्रण

रूद्रपुर । उत्तराखंड का औद्योगिक नगरी रूद्रपुर अब स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। महापौर विकास शर्मा ने बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ बैठक कर शहर को अत्याधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से लैस करने की रूपरेखा तैयार की। इस योजना के तहत पूरे नगर निगम क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अत्याधुनिक नंबर प्लेट रीडिंग (एनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। यह पहल रूद्रपुर को उत्तराखंड का पहला ऐसा शहर बनाएगी, जहां ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह हाईटेक होगा।

महापौर शर्मा हाल के दिनों में इंदौर दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने देश के सबसे उन्नत ट्रैफिक सिस्टम का गहन अध्ययन किया। लौटकर उन्होंने रूद्रपुर में भी उसी तर्ज पर व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। बुधवार को एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक व सीसीटीवी कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि इंदौर की तरह रूद्रपुर में भी स्मार्ट सिस्टम अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन दोनों में गेमचेंजर साबित होगा। महापौर शर्मा हाल के दिनों में इंदौर दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने देश के सबसे उन्नत ट्रैफिक सिस्टम का गहन अध्ययन किया। लौटकर उन्होंने रूद्रपुर में भी उसी तर्ज पर व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। बुधवार को एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक व सीसीटीवी कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि इंदौर की तरह रूद्रपुर में भी स्मार्ट सिस्टम अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन दोनों में गेमचेंजर साबित होगा।

कैमरे देंगे ई-चालान

नई व्यवस्था के तहत प्रमुख मार्गों, चौराहों और शहर की सीमाओं पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ट्रैफिक नियम उल्लंघन की स्वतः पहचान कर तुरंत ई-चालान की प्रक्रिया शुरू करेंगे। प्रणाली को किसी विशेषज्ञ कंपनी के सहयोग से संचालित करने की भी संभावना है, ताकि दक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

अपराध नियंत्रण में भी मददगार

महापौर ने बताया कि यह सिस्टम न केवल यातायात जाम और दुर्घटनाओं को कम करेगा, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाएगा। कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों की पहचान में भी सहायक होंगे। इस पूरी योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से इसे प्राथमिकता स्तर पर धरातल पर उतारने की तैयारी है।

पुलिस भी मानती है क्रांतिकारी पहल

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रूद्रपुर पुलिस के पास पहले से सीसीटीवी कंट्रोल रूम मौजूद है। अब इसमें हाईटेक कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा उसे एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा तो मिलेगी ही, अपराध नियंत्रण में भी अप्रत्याशित सुधार होगा।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *