*प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 हेतु देवरिया, उत्तर प्रदेश’ की साहित्यकारा संतोष मिश्रा ‘सोनी’ का हुआ चयन”*
“*प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 हेतु देवरिया, उत्तर प्रदेश’ की साहित्यकारा संतोष मिश्रा ‘सोनी’ का हुआ चयन”*
हिमालय तट में मां गंगा की गोद में विराजमान प्रसिद्ध शिक्षा नगरी रुड़की की पावन धरा पर योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट हरिद्वार संस्था एवं उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान फोनिक्स विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में भारत के 13 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम एवं उड़ीसा के विभिन्न जनपदों से शिक्षा साहित्य समाज सेवा कला संस्कृति पर्यावरण इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर देश का गौरव बढ़ा रहे ऐसे प्रतिभावान होनहार विभूतियों का चयन किया गया जो अपने-अपने क्षेत्र में अनूठी कार्य प्रणाली से विशेष पहचान रखते हैं। योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट हरिद्वार की सचिव एवं कार्यक्रम समन्वयक संजय वत्स जी ने बताया कि प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 के लिए विविध क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य कर रहे देश के 13 राज्यों के 117 विभूतियों का चयन बड़ी ईमानदारी पारदर्शिता एवं निर्णायक मंडल की पारखी दृष्टि के द्वारा किया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया निवासी साहित्यकारा कवियत्री संतोष मिश्रा ‘सोनी’ का भी चयन हुआ है। पिछले 10 वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में निरंतर उनका श्रेष्ठ कार्य उनके चयन का आधार बना है।
गज़ल निगार संतोष मिश्रा ‘सोनी’ बेहतरीन गज़ल लिखतीं और पढ़तीं हैं। विभिन्न स्तरों पर पहले भी सात-आठ बार सम्मानित हो चुके हैं। और पिछले 10 सालों में साहित्य की उत्कृष्ट सेवा कर रही हैं।
देश-विदेश के कई सम्मानित पत्र-पत्रिकाओं में इनकी कई रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं और हो रही हैं।
दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार आदि कई स्थानों पर वे देश के प्रतिष्ठित कवियों के साथ मंच पर काव्य पाठ कर चुकी हैं। उन्हें कई मंचों से सम्मानित किया जा चुका है।
2 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, ज्योतिष, पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देशभर की 117 श्रेष्ठ विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।
