देहरादून

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया –

 

🚨 देहरादून से बड़ी खबर

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे यमुनोत्री विधायक सहित 200 गिरफ्तार।

विधायक संजय डोभाल का देहरादून में प्रदर्शन |

समर्थकों की गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री आवास कूच |

यमुनोत्री की उपेक्षा का विधायक ने लगाया आरोप

देहरादून। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सोमवार को अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच पर निकले। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन समर्थक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

हाथीबड़कला इलाके में पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने विधायक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।

डोभाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विफल रही है। इसी के विरोध में यह कूच किया गया था।

विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोका तो कई समर्थक पुलिस की बस के नीचे लेट गए। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें उठाया और विधायक सहित 200 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कुछ समर्थकों को रेंजर्स ग्राउंड, जबकि विधायक व अन्य लोगों को रिजर्व पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा।

सोमवार को यमुनोत्री के विधायक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचे। उन्होंने रेंजर्स ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। विधायक के साथ करीब 900 समर्थक थे। करीब दो बजे उन्होंने परेड ग्राउंड से पैदल कूच किया, जिसके बाद करीब तीन बजे पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

कुछ समर्थकों ने बैरिकेड पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स ने बैरिकेड पर नहीं चढ़ने दिया। जिसके बाद विधायक व उनके समर्थक वहीं धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटा प्रदर्शन करने के बाद पुलिस समर्थकों को बस में बैठाने लगी तो वह पुलिस की बस के नीचे लेट गए। आधा घंटा मशक्कत के बाद उन्हें बमुश्किल वहां से उठाया गया और बसों में बैठाया।

विधायक संजय डोभाल ने आरोप लगाया कि हजारों की संख्या में लोग यमुनोत्री से देहरादून के लिए प्रदर्शन करने के लिए आ रहे थे। पुलिस प्रशासन ने उनके समर्थकों को अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया। कहा कि भाजपा सरकार यमुनोत्री विधानसभा की उपेक्षा कर रही है

आपदा में सरकार पूरी तरह से विफल रही। वह निर्दलीय विधायक हैं, इसलिए उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके चलते उन्होंने आज देहरादून की सड़कों पर प्रदर्शन किया।

उन्होंने लचर कानून व्यवस्था पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस समर्थकों को पांच बसों में बैठाकर रेंजर्स ग्राउंड में छोड़ दिया। वहीं, विधायक को प्रोटोकाल के तहत नेहरू कालोनी थाने के सरकारी वाहन में बैठाकर रिजर्व पुलिस लाइन छोड़ा गया।

जुलूस प्रदर्शन में बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, अजविन पंवार, कुंवर सिंह कख़्यारी, राजू पंवार, गंगाधर पंवार, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, मदन सिंह नेगी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर पुलिस दिखी अलर्ट

कुछ दिन पहले दिव्यांगजनों के मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने के कारण पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठे थे। सोमवार को विधायक व उनके समर्थकों के कूच को लेकर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद दिखी। एलआइयू की टीम एक-एक कार्यकर्ता की पल-पल की जानकारी साझा करने में लगी रही।

सीओ सदर कंडारी मुस्तैद दिखे और सहसपुर थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट, ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा, थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम सहित कई थानाध्यक्ष व पीएसी जवान मौके पर मौजूद रहे।

Uma Shankar Kukreti