रुद्रपुर का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता : महापौर विकास शर्मा
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को वार्ड संख्या 39, आवास विकास स्थित सुशीला पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क की दीवारों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सौरभ राज बेहड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया, वहीं वार्डवासियों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत कर आभार जताया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के समग्र विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्डों में विकास कार्यों का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह निरंतर जारी रहेगा। सभी पार्षदों से विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए हैं और उन पर कार्यवाही की जा रही है।महापौर ने कहा कि सुशीला पार्क का सौंदर्यीकरण केवल निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन स्तर और सामाजिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत सहयोग और मार्गदर्शन से प्रदेशभर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रुद्रपुर में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।महापौर ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पार्कों का निर्माण नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन में सुविधा लाना है। आने वाले दिनों में शहरवासियों को कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने सभी वार्डवासियों से पार्क का संरक्षण करने और इसे परिवार व बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुंदर स्थल बनाने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, करन आनंद, गगन दुनेजा, हरीश कुमार, समर्पित ग्रोवर, हरीश आनंद, दिनेश गोस्वामी, विकास सैनी, शंकर जायसवाल, सुमित वार्ष्णेय, चंद्र प्रकाश शर्मा, सोनल प्रिया, अमित कालरा, सत्यम अरोरा, नरेश उप्रेती, गोविंद शर्मा, आकाश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
