Uttarakhand

विधायक शिव अरोरा ने मुखर्जी नगर में श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा का फीता काटकर किया शुभारम्भ

रुद्रपुर । मुखर्जी नगर वार्ड नं. 5 में मंगलवार को श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक अरोरा ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा व उत्साह का प्रतीक है। चारों ओर मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजे हुए हैं, वहीं मुखर्जी नगर में भी दिव्य दुर्गा पूजा की रौनक विशेष रूप से देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन क्षेत्र के लिए खास है, क्योंकि लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हेतु यहां सार्वजनिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे उनकी पहल पर 50 लाख की लागत से बनवाया गया।अरोरा ने कहा कि इसके निर्माण से अब इस स्थल पर हर प्रकार के आयोजन सरलता व सुव्यवस्थित ढंग से किए जा सकते हैं। पहले बारिश, आंधी-तूफान जैसी दिक्कतों से लोग परेशान रहते थे, लेकिन सार्वजनिक भवन बनने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है।विधायक ने विश्वास दिलाया कि माता की कृपा से क्षेत्र के सतत विकास के लिए वह निरंतर कार्यरत रहेंगे। उन्होंने जनसमुदाय से मां दुर्गा से आशीर्वाद लेते हुए सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की मंगलकामना की।कार्यक्रम में पार्षद कुसुम शर्मा, राधेश शर्मा, नारायण मंडल, सपन कुमार, श्याम रंग, बलाई विश्वास, रोहित गोलदार, उत्तम मंडल, संजीव रंग, निरापद सरकार, कनक मंडल, हरीश गाईन, अखिलेश मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मनोज मदान, डंप्पी चोपड़ा, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।