देहरादून

पटेलनगर पुलिस की तत्परता से संवेदनशील स्थिति पर नियंत्रण

 

दिनांक 29/09/2025 को सोशल मीडिया पर मुस्लिम संप्रदाय के नबी पर एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।

पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी बाजार, थाना पटेलनगर प्रमोद शाह द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 523/25 धारा 196(1), 299, 302 बीएनएस पंजीकृत किया गया। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया से हटवाया गया।

इस बीच, उक्त घटना के विरोध में समुदाय विशेष के लोगों ने पटेलनगर क्षेत्र में एकत्र होकर मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर हुड़दंग मचाने एवं धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इस संबंध में उ0नि0 हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी आईएसबीटी की तहरीर पर मु0अ0सं0 524/25 धारा 121(2), 126(2), 190, 191(2), 196, 302 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा पटेलनगर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया तथा आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Uma Shankar Kukreti