शारदीय नवरात्र पर सिद्धपीठ माँ भद्रकाली मंदिर रायपुर में नौ दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न
देहरादून, 1 अक्टूबर।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री श्री माँ भद्रकाली (प्राचीन) मंदिर रायपुर में रक्षा कर्मियों (डीएससी) के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय पूजा-अनुष्ठान सोमवार को हवन एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ।
बताया गया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1686 में चैत्र मास प्रतिपदा को की गई थी। परंपरा के अनुरूप हर वर्ष यहाँ नवदुर्गा पूजा, जप एवं तप का आयोजन होता है।
कार्यक्रम में कर्नल योगेंद्र राय के निर्देशन में सीक्यूआई, ओएलएफ एवं ओएफडी के फौजी बंधुओं ने सक्रिय भागीदारी की। साथ ही अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, योगेश्वर शर्मा, अजय, अतुल शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद नेगी, मंदिर के मुख्य पुजारी श्री पूरण जोशी, पुरोहित धीरेंद्र शर्मा रायपुर, कल्पना जूयाल और शशि प्रकाश जूयाल आदि माँ के गुप्त सेवादारों के रूप में जुड़े रहे।
अनुष्ठान के समापन पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
