Uttarakhand

कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड ने आज पंचायती मंदिर घंटाघर में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष पूजा-अर्चना कर सामूहिक प्रार्थना की।

 

ज्ञात हो कि खड़गे जी की तबीयत कल रात अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु एम.एस. रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य संगठक मनमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि महानवमी के पावन अवसर पर सेवा दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि माननीय अध्यक्ष जी जल्द स्वस्थ होकर पुनः कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत बनें।

इस अवसर पर पंडित शशि वल्लभ शास्त्री ने विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, गोपाल गढ़िया, राजकुमार यादव, सुनील मांगा, प्रमोद गुप्ता, ललित थपलियाल, सोम प्रकाश बाल्मीकि, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मुकेश गुप्ता, संजीव कोचर, पुनीत सिंह, दीपा चौहान, देवेंद्र कौर सहित अनेक कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

 

K. S. Aswal