Uttarakhandदेहरादून

स्नातक स्तरीय परीक्षा नकल प्रकरण : न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की जनसुनवाई 8 अक्टूबर को

 

  1. नकल प्रकरण की जांच पर जन संवाद कार्यक्रम 8 अक्टूबर को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी में
  2. न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी करेंगे स्नातक परीक्षा नकल मामले में जन संवाद
  3. परीक्षा नकल जांच आयोग की जनसुनवाई 8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित

कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि मा० न्यायमूर्ति श्री यू० सी० ध्यानी (सेवानिवृत्त), मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल — एकल सदस्यीय जांच आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 के दौरान कथित नकल के आरोपों की जांच के संबंध में लोक सुनवाई-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे से अनुसंधान एवं विकास प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआरडीटी), सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित होगा।

Uma Shankar Kukreti