गौचरचमोली

गौचर में शरदकालीन शीतकालीन जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

गौचर। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभिक शिक्षा की शरदकालीन शीतकालीन जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गौचर मैदान में हुआ। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।

 

इस अवसर पर विधायक नौटियाल ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, इन्हें खेल भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।

जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
मार्च पास्ट में विकास खंड कर्णप्रयाग प्रथम, गैरसैंण द्वितीय तथा नंदानगर तृतीय स्थान पर रहे।

600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में

  • प्रथम: अंशु सिंह (नंदानगर)
  • द्वितीय: फरमान (दशोली)
  • तृतीय: अमन (गैरसैंण)

600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में

  • प्रथम: अंजलि (दशोली)
  • द्वितीय: सिया (गैरसैंण)
  • तृतीय: रचना (गैरसैंण)

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जिला स्तरीय खेल से प्रतिभाग करके राज्य स्तरीय खेल तक प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को ड्रैस के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की

इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य आकाश सारस्वत, अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी सहित शिक्षाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

K. S. Aswal