Uttarakhand

काशीपुर महापौर दीपक बाली बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नगर निगम सभागार में हुआ भव्य स्वागत

काशीपुर। अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर महापौर दीपक बाली का नगर निगम सभागार में शानदार स्वागत किया गया। नगर निगम के सभी पार्षदों सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने महापौर का सम्मान किया और उनकी इस उपलब्धि को काशीपुर के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम में पार्षदों एवं वक्ताओं ने कहा कि महापौर दीपक बाली ने विकास के क्षेत्र में अपनी दूरदर्शी सोच से काशीपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी कार्यशैली और समर्पण भावना के कारण उन्हें अब “विकास पुरुष” की उपाधि भी दी जानी चाहिए।अभिनंदन समारोह में महापौर दीपक बाली ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान काशीपुर की जनता, पार्षदों और सभी सहयोगियों का आशीर्वाद और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा, “मैं अपने शहर को बदलने आया हूं। केवल काम करना मेरा मकसद है, और जिस दिन लगेगा कि मुझसे बेहतर कोई काम कर सकता है, मैं स्वयं पद छोड़ दूंगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि टैक्स के बोझ से जनता को परेशान किए बिना शहर का सर्वांगीण विकास उनका लक्ष्य रहेगा।महापौर ने कहा कि भले ही काशीपुर छोटा शहर है, लेकिन इसका कद इतना बड़ा किया जाएगा कि वह राष्ट्रीय पहचान कायम करेगा। उनकी इस घोषणा पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सभी पार्षदों और अतिथियों ने एक स्वर में उन्हें “विकास पुरुष” कहने का संकल्प लिया।इस मौके पर पार्षद राशिद फारूकी, अब्दुल कादिर, पुष्कर सिंह बिष्ट, अंजना आर्य, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पूर्व सेनानी एकता समिति अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के अजय बन्नू और भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा सहित अनेक वक्ताओं ने महापौर की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि दीपक बाली ने काशीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है।अभिनंदन करने वालों में आईएमए अध्यक्ष डॉ. यशपाल रावत, केमिस्ट एसोसिएशन सचिव योगेश विश्नोई, पंकज मदान, संजीव अरोड़ा, ललित अरोड़ा, पार्षद व सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, पार्षद मयंक मेहता, सीमा सागर, अनिल कुमार, सतीश कुमार, ममता कुमारी, घनश्याम सैनी, प्रिंस बाली, बीना नेगी, प्रकाश नेगी, संदीप सिंह, मोनू, रवि पाल, सुरेश सैनी, पार्षद पति खालिद हुसैन, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर महापौर दीपक बाली को सम्मानित किया।

Shubham Mishra