Uttarakhand

जंगल क्षेत्र में गुजरने वाले हाइवे पर कई दिन से सड़ रहा जानवर का शव, जिम्मेदारों की कार्यशाली पर उठे सवाल

रुद्रपुर। रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे के किनारे स्थित जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गौवंश का शव कई दिनों से हाइवे पर पड़ा हुआ हैं।जिससे दुर्गंध के साथ वन्य जीवों में संक्रमित बीमारियों के फैलने का आशंका बनी हुई है। लोग वन विभाग के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहा है।

वन्य जीवी और जंगल के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद विभागीय जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक प्रकरण रुद्रपुर हल्द्वानी हाईवे पर सामने आया है। जंगल से गुजरने की का हाईवे पर लगभग एक सप्ताह पुराना गौ वंश का शव पड़ा हुआ है। जिससे दुर्गंध भी आ रही है। रोजाना हजारों वाहन इस हाइवे से होकर गुजरती हैं जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों के वाहन भी इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की गश्त पर सवाल उठ रहे है। लोगों का आरोप है शव से संक्रमित बीमारियां फैल सकती हैं । यदि बंदर सहित अन्य कोई जानवर शव को खाता है तो इससे अन्य वन्य जीवों में रेबीज फैलने का खतरा भी हो सकता है। इसके बाद भी वन्य विभाग के जिम्मेदारों द्वारा शव को नहीं हटाया गया। सूत्रों के अनुसार जिम्मेदार विभाग घटना का संज्ञान नहीं ले रहे हैं और अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए शव को तत्काल हटवाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं।

Shubham Mishra