Uttarakhand

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व दिवस पर मनोचिकित्सा विभाग एवं समुदाय चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक कलंक को कम करना और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना रहा।

प्रथम वर्ष एमबीबीएस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानसिक स्वास्थ्य, जागरूकता, रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों पर रचनात्मक व ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण सिंह, डॉ. विभूति गोयल, डॉ. हुमा खान और डॉ. अर्चना सिंह शामिल रहीं।प्रतियोगिता में अनामिका सिंह, शिवानी, खुशबू और अमान अली को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णय प्रक्रिया में डॉ. आयुषी बिष्ट एवं श्री सचिन प्रजापति ने भी सहयोग किया।कार्यक्रम के दौरान मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियांका भटनागर ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में सहानुभूति और समझ विकसित होती है।” वहीं समुदाय चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि “समुदाय आधारित पहलें मानसिक स्वास्थ्य को मुख्यधारा की स्वास्थ्य चर्चाओं में लाने का प्रभावी माध्यम हैं।”इस अवसर पर पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति गोयल और एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षार्थियों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने आयोजकों व विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “ऐसी गतिविधियां भविष्य के चिकित्सकों में करुणा और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं।”कार्यक्रम ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए युवा चिकित्सकों को समाज में स्वस्थ एवं संवेदनशील वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित किया।

Shubham Mishra