दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल — खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान
देहरादून, 14 अक्टूबर 2025
आगामी दीपावली त्योहारों के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड, डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) श्री मनीष सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, ग्रामीण, विकासनगर और मसूरी क्षेत्रों में टीमों द्वारा अभियान संचालित किया गया।
निरीक्षण विवरण
- वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह ने निरंजनपुर, लक्ष्मण चौक आदि क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा कलाकंद एवं लाल मिठाई के 4 नमूने जांच हेतु लिए।
- वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र श्री संतोष कुमार सिंह ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में निरीक्षण कर वनस्पति एवं घी के 2 नमूने जांच हेतु लिए।
- वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकासनगर श्री संजय तिवारी ने कालसी एवं विकासनगर क्षेत्र में घी एवं बेसन के 4 नमूने जांच हेतु लिए।
- वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मसूरी श्री कपिल देव ने मसूरी क्षेत्र में पनीर एवं दूध के 2 नमूने जांच हेतु लिए।
इस प्रकार विभागीय टीमों द्वारा कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए।
अधिकारियों के वक्तव्य
सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) श्री मनीष सिंह ने बताया कि —
“सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषणशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
अभियान में सम्मिलित अधिकारी
श्री मनीष सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा)
श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगर निगम क्षेत्र)
श्री संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (ग्रामीण/ऋषिकेश क्षेत्र)
श्री संजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (विकासनगर)
श्री कपिल देव, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (मसूरी)
जारी कर्ता:
कार्यालय — खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून
