रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की शोक संवेदना व्यक्त
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल की माताजी के निधन पर स्यूपुरी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
रुद्रप्रयाग, 14 अक्टूबर
रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री बहुगुणा ग्राम सभा स्यूपुरी स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने कहा कि “माता-पिता की छत्रछाया जीवन का सबसे बड़ा सहारा होती है। मां के निधन से जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसे कोई नहीं भर सकता। इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार सतेन्द्र जी के साथ खड़ा है।”
प्रभारी मंत्री बहुगुणा जनपद में आपदा प्रबंधन बैठक के सिलसिले में आए हुए थे। इसी दौरान सतेन्द्र बर्त्वाल की माताजी के निधन का समाचार मिलने पर वे तुरंत स्यूपुरी पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रितु नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
