भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट दीपावली की शुभकामनाएं दीं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून।
भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
डॉ. बंसल ने उपराष्ट्रपति को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. बंसल ने अपनी लिखित पुस्तक “अमृतकालम” उपराष्ट्रपति महोदय को भेंट की। उन्होंने शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनंदन भी किया।
—
