Uttarakhandदेहरादून

हाथ में चापड़ लेकर वाहन चलाना पड़ा भारी — दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

देहरादून, 11 नवम्बर 2025 | मीडिया सेल रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक कार चालक अपने हाथ में चापड़ (बड़ा चाकू) लेकर कार चलाते हुए दिखाई दे रहा था, के मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा तत्काल वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कोतवाली कैंट पुलिस ने जांच टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से वही अवैध चापड़ बरामद हुआ जो वीडियो में दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, आरोपी की थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

📌 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: अक्षांश सकलानी
पिता का नाम: स्व. अजय मोहन सकलानी
निवास: बाल शिक्षा निकेतन, कोलागढ़, थाना गढ़ी कैंट, देहरादून
उम्र: 29 वर्ष

पुलिस ने कहा कि इस तरह की लापरवाह और भय फैलाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Uma Shankar Kukreti