यमकेश्वर

“यमकेश्वर साधन सहकारी समिति मागथा के चुनाव: नीरज कुकरेती निर्विरोध अध्यक्ष, तेजपाल सिंह उपाध्यक्ष व अलकेश कुकरेती बैंक प्रतिनिधि चुने गए”

 

नीरज कुकरेती के सामाजिक व राजनीतिक अनुभव को मिली सराहना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नीरज

यमकेश्वर  साधन सहकारी समिति लिमिटेड मागथा में आज हुए महत्वपूर्ण चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बैंक प्रतिनिधि का चयन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर नीरज कुकरेती को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर तेजपाल सिंह ने सर्वसम्मति से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बैंक प्रतिनिधि के रूप में अलकेश कुमार कुकरेती को चयनित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान देने वाले निर्वाचन अधिकारी पूरण नेगी, तथा उपस्थित सदस्यों सचिन, संगीता बडोला, सुनील दत्त नवानी, गजेन्द्र सिंह, रोशन सिंह, बलदेव सिंह मंगल सिंह, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

कुकरेती का सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे वर्षों से जनसेवा में सक्रिय रहते आए हैं, जिसके चलते गांव के लोगों का उन पर विशेष भरोसा है। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नीरज कुकरेती ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य गांव के अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं बैंकों के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचनी हैं, उन्हें सहज और सरल तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। मागथा सहकारी समिति के इस चुनाव को गांव के विकास और ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Uma Shankar Kukreti