उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय नेगी, सीएमओ ऑफिस में हुआ भव्य स्वागत
संजय नेगी की ऐतिहासिक जीत, पदभार ग्रहण पर कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत
पौड़ी उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय नेगी का बुधवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
संजय नेगी लंबे समय से विभिन्न कर्मचारी संगठनों में सक्रिय रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाते रहे हैं। पहली बार इस अहम पद पर निर्वाचित हुए नेगी ने हाल ही में हुए संगठनात्मक चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित कर शानदार विजय दर्ज की। चुनाव के बाद पहली बार मंडल मुख्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. शिवप्रसाद शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि यह जनपद के लिए गर्व का क्षण है कि यहां से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि संजय नेगी संगठन और कर्मचारियों दोनों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करेंगे और जनपद में किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं देंगे।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल तथा रेवती नंदन डंगवाल नेगी की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और कर्मचारियों के हितों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
कार्यक्रम में राजपाल बिष्ट, भावना, कामिनी, संदीप भट्ट, अंकित कठैत, दीपक गेरोला, पुरस्कार सिंह, विनय थपलियाल, अनिल नेगी, प्राची सहित अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
