Healthगौचरचंपावत

भालू के हमले से गूंज कर्मचारी की मौत, ग्रामीण बोले—कई महीनों से दहशत में जी रहे हैं लोग

 बोले—कई महीनों से भालू की गतिविधियों से परेशान हैं लोग

टिहरी में भालू का आतंक: गूंज कर्मचारी की मौत के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल

किट वितरण से लौट रहे कर्मचारी परभालू का हमला, हृदयगति रुकने से मौत

रुद्रप्रयाग जिले के कोट मल्ला क्षेत्र मे दूसरी घटना मे एक अन्य व्यक्ति भालू के हमले मे घायल 

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के मगरौं–पौखाल क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें गूंज संस्था के कर्मचारी राकेश गिरी की मौत हो गई। सफाई किट वितरण से लौटते समय उन पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले की दहशत और गंभीर चोटों के बीच उन्हें घबराहट के कारण हार्ट अटैक आ गया, और अस्पताल ले जाते समय कीर्तिनगर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राकेश गिरी देर शाम सफाड़ी और चाह गडोलिया क्षेत्र से किट वितरण कर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे मगरौं–पौखाल मार्ग पर अचानक भालू ने झपट्टा मारा, जिससे वे बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीछे आ रहे लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया, लेकिन हमले की दहशत से उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। श्रीनगर बेस अस्पताल से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों में दहशत—कई महीनों से घूम रहा है भालू

ग्राम खाल–पाली के प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से भालू की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।
गडोलिया, स्वाड़ी, पौखाल, खाल, पाली और कोटी क्षेत्रों में लगातार भालू दिखाई देने की शिकायतें की जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में डीएफओ को भी अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक असरदार कार्यवाही नहीं हुई।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि—

  • भालू को जल्द पकड़ने की कार्रवाई की जाए
  • संवेदनशील इलाकों में पिंजरे लगाए जाएं
  • रात में गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए

वन विभाग का पक्ष

पौखाल वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा कि “विभाग को अभी तक भालू हमले की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, और मौके पर भालू के पंजों के स्पष्ट निशान भी नहीं पाए गये 

रुद्रप्रयाग जिले के कोट मल्ला क्षेत्र मे दूसरी घटना मे एक अन्य व्यक्ति भालू के हमले मे घायल 

दूसरे हादसे में बुधवार सुबह सात बजे रुद्रप्रयाग के कोट मल्ला क्षेत्र में भालू ने फिटर भरत सिंह चौधरी पर उस समय हमला बोल दिया, जब वह ग्राम पंचायत के टैंक में पानी खोलने गए थे। हालांकि घबराने के बजाय भरत सिंह भालू से भिड़ गए। लगभग दस मिनट जमकर गुत्थमगुत्था होती रही। उन्होंने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। पैरों में गंभीर जख्म आने पर उन्हें रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल से श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया है।

Uma Shankar Kukreti