सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
विजेता प्रतिभागियों को महानिदेशक सूचना ने प्रदान किए पुरस्कार
देहरादून, 16 दिसम्बर 2025।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय), देहरादून द्वारा आयोजित प्रथम इंडोर खेल प्रतियोगिता–2025 का सफल आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना श्री तिवारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि योग और खेल को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। खेल भावना न केवल जीवन में अनुशासन लाती है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने सूचना कर्मचारी संघ द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा विभागीय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना श्री आशीष कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं श्री रवि बिजारनिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण संघ के महामंत्री श्री अंकित चौहान द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता महानिदेशक सूचना की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से ही संभव हो पाई है। कार्यक्रम के अंत में संघ अध्यक्ष श्री कैलाश रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के अंतर्गत
शतरंज प्रतियोगिता में कैलाश रावत विजेता एवं राजेन्द्र सिंह कलूड़ा उपविजेता रहे।
महिला वर्ग कैरम सिंगल्स में श्रीमती आरती बिष्ट विजेता एवं सुश्री विदिशा नेगी उपविजेता रहीं।
पुरुष वर्ग कैरम सिंगल्स में अतुल डिमरी विजेता एवं गजेन्द्र सिंह उपविजेता रहे।
कैरम डबल्स में अतुल डिमरी एवं गजेन्द्र सिंह विजेता तथा चेतन कुमार पाण्डेय एवं राम सिंह परजोली उपविजेता रहे।

