Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकार के परिजनों व वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर जताया शोक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से जी न्यूज के वरिष्ठ रिपोर्टर श्री विनोद कांडपाल के पिताजी श्री दिनेश कांडपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा के असामयिक निधन पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी दोनों दुखद घटनाओं पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्री विनोद कांडपाल के पिताजी श्री दिनेश कांडपाल तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Uma Shankar Kukreti