देहरादून

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार, दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।
पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री भुपेन्द्र सिंह वोहरा को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। वहीं, महिला संगठन को सशक्त करने की दिशा में श्रीमती भागेश्वरी भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए करेंगे तथा पार्टी द्वारा निर्धारित एवं संचालित कार्यक्रमों में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा मिलेगी और उत्तराखंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

Uma Shankar Kukreti