कोटद्वार

हृदय रोग जांच शिविर मे 115 लोगों ने कराई जांच

 

 देहरादून स्थित भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट ने दी सेहत संबंधी जानकारियां।

दर्पण वैलफेयर सोसाइटी एवं भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के द्वारा कोटद्वार मे रविवार को एक नि:शुल्क स्वास्थय जांच शिविर लगाया।


हैल्थ कैंप का शुभारम्भ उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडुरी जी ने किया। श्रीमती रितु खंडुरी ने कहा कि मैं भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. चेतन शर्मा और उनकी टीम ने यहां हैल्थ कैंप लगा कर बहुत अच्छा काम किया यहां के लोगो को हार्ट से संबंधित बिमारियो से बचने के लिए जागरूक किया।

भारत हार्ट इंस्टीट्यूट और मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा ने हृदय रोग संबंधी बीमारियों की जांच की। इस अवसर पर उन्होने लोगो को बताया कि सर्दियों में हार्ट अटैक की आशंका बाकी सीज़न के मुकाबले ज़्यादा होती है। क्योकी सर्दियो में ठंड बडने से हार्ट की नाडिया सिकुड जाती है, सर्दी के दिनों में दिल की बीमारी से बचने के लिए सुबह-सुबह और रात को ठंड में घुमाने ना जाए ।सर्दियो के मौसम दिल की बिमारियो के मरीजों को अपनी दवाई नियमित रूप से खानी चाहिए।

इस मौके भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सुनिल कुकरेती ने बताया की इस स्वास्थ्य शिविर मे 115 मरीजो ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई, कैंप मे फ्री ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, और कार्डियोलॉजिस्ट से द्वारा परामर्श की गया ।

इस मौके पर दर्पण वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष त्रिलोक जुयाल, सचिव किरण जुयाल , सुनील कुकरेती , रविन्द्र नेगी, ज्योति नैनवाल, मनमोहन कुकरेती , सुभम रावत, अमन कुकरेती, पूजा, श्रुति वर्मा आदि मौजूद रहे।

Uma Shankar Kukreti