विधायक शिव अरोरा ने रम्पुरा में ताबड़तोड़ शिलान्यास लोकार्पण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया
रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा में लगातार भ्रमण कर रहे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने रम्पुरा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ शिलान्यास लोकार्पण कर कई विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। विधायक शिव अरोरा सोनिया होटल के निकट शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और विकास कार्यों की जानकारी दी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रम्पुरा जो सदैव भाजपा को हर चुनाव में अपार स्नेह देता आया है, रम्पुरा से मेरा विशेष लगाव रहा है और यहां पर हर मंदिर सामुदायिक भवन के सौंदर्यकरण को करने का प्रयास आपके विधायक द्वारा किया गया है। उन्होंने इस बार भी रम्पुरा पहुंचकर चार विकास कार्यों के शिलान्यास लोकार्पण किए, जिसमें विधायक निधि से वार्ड न. 24 में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि उनके कार्यकाल में सुस्त पड़े विकास के पहिये ने अपनी रफ्तार पकड़ी है, जहां एक छोटी सी गली में सड़क निर्माण से लेकर बड़े-बड़े परियोजनाओं को रुद्रपुर में लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकासरूपी सोच के चलते आपके विधायक शिव अरोड़ा ने विकास के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।इस दौरान वार्ड न. 21 पार्षद गिरीश पाल, वार्ड न. 22 पार्षद प्रतिनिधि चन्द्रसेन चंदा, राज कोली, शिव करण कोली, ब्रजपाल कोली, छेदालाल, सौरभ गुप्ता, भगवान दास, हरिशंकर, ओमप्रकाश, संजू, राजकुमार कोली, राकेश चंद्र, मोहन देवी, भीमसेन गुप्ता, दीनानाथ, पूनम कोली, पनवे श्री लाल, किरन विर्क, मनोज मदान, मंदीप वर्मा, डॉ महेश कोली, सुनील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
