कोटद्वार

*संत रविदास जयंती के जुलूस में हुए हादसे के घायलों का हाल जानने बेस अस्पताल पहुँचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी*

 

*कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी, कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर कांग्रेस श्री संजय मित्तल जी भी रहे मौजूद*।

कोटद्वार।
*आज संत रविदास जी के जयंती* के अवसर पर कोटद्वार बाजार में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। बताया गया कि जुलूस के दौरान एक वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया।


हादसे की सूचना मिलते ही *उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी आज सायं विशेष अस्पताल कोटद्वार पहुँचे*। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
*इस दौरान श्री नेगी जी ने उपस्थित चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा टेलीफोन के माध्यम से भी डॉक्टरों से वार्ता कर उपचार व्यवस्था की समीक्षा की*। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी घायलों का इलाज पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और बेहतर सुविधाओं के साथ किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
*पूर्व मंत्री श्री नेगी जी ने कहा कि मानवता और सेवा सबसे बड़ा धर्म है, और संकट की इस घड़ी में घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है*।
इस अवसर पर उनके साथ *जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी*, *महानगर कांग्रेस कोटद्वार के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री संजय मित्तल जी*, *प्रदेश महासचिव श्री रूपेंद्र सिंह नेगी जी* सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अस्पताल प्रशासन से बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रेस।

Uma Shankar Kukreti