Uttarakhandदेहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर फैयाज अहमद ने दी शुभकामनाएं

 

संवैधानिक मूल्यों की मजबूती, जनकल्याण और प्रदेश के विकास में उनके अनुभव का लाभ मिलने की जताई उम्मीद

देहरादून। भारतीय पसमांदा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रभारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश मंत्री फैयाज अहमद ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

फैयाज अहमद ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का लंबा राजनीतिक अनुभव, सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता और प्रशासनिक कार्यों की समझ उत्तराखंड के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के रूप में उनका मार्गदर्शन प्रदेश में संवैधानिक परंपराओं को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को नई दिशा देने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक गरिमा, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे में प्रदेश की जनता को उनसे सकारात्मक पहल और जनहित के विषयों पर मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी।

फैयाज अहमद ने डॉ. बिसेन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी उनके अनुभव से नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक वातावरण तैयार करना चाहिए। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पुनः शुभकामनाएं प्रेषित कीं।