वेद उनियाल विचार मंच के तत्वाधान में चतुर्थ उत्कृष्ट सम्मान समारोह–2026 का आयोजन
देहरादून, दिनांक 08 फरवरी 2026।
वेद उनियाल विचार मंच द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने हेतु चतुर्थ उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन शहीद स्मारक, कचहरी परिसर, देहरादून में रविवार, प्रातः 11 बजे किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी श्री ओमी उनियाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष/राज्य मंत्री श्री सुभाष बड़थ्वाल रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी श्री रविन्द्र जुगरान, पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी श्री ओम गोपाल रावत, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, राज्य आंदोलनकारी नेत्री श्रीमती उर्मिला शर्मा, मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक श्री लुसून टोडरिया तथा राज्य आंदोलनकारी नेत्री श्रीमती द्वारिका बिष्ट उपस्थित रहे।

वर्ष 2026 में मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
पोस्टकास्ट के माध्यम से उत्तराखंड की लोकगाथाओं एवं लोक इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु बारामासा के राहुल कोठियाल
उत्तराखंड के इतिहास एवं लेखन के क्षेत्र में श्री शीशपाल सिंह गुसाईं
साहित्य के क्षेत्र में कवयित्री श्रीमती पूजा ध्यानी अमोली
सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में श्री सुरेन्द्र सिंह थापा
नशा मुक्ति आंदोलन के कुशल संचालन तथा नव युवकों के बीच जन-जागरूकता अभियान हेतु श्रीमती कुसुम जोशी
इन सभी को मंच द्वारा वर्ष 2026 का उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मनोरथ प्रसाद ध्यानी एवं पूरन सिंह लिंगवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं में अन्नू पंत, जगदीश कुकरेती, डी.के. पाल, एन.के. गुसाईं, श्रीमती द्वारिका बिष्ट, सतीश धौलाखंडी, दीपू सकलानी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में आंदोलनकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों में विनोद असवाल, सतेंद्र नौगाई, विपिन रावत, दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत, नित्यानंद बंगवाल, विक्रम सिंह राणा, बिजेंद्र राणा, उपेंद्र सेमवाल, मोहन खत्री, सुदेश सिंह, श्रीमती राधा तिवारी, सुलोचना भट्ट, नमन चंदौला, दुर्गा ध्यानी, सुशील ममगाईं, उमेश इष्टवाल, जोगेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, राकेश जुयाल, संजय बलूनी, ध्यान पाल बिष्ट, वीर सिंह रावत, मोहन थापा, गणेश डंगवाल, यशोदा रावत, पुष्पा रावत, बेलमती बेलवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
