देहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईएमए देहरादून की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में ईएमए देहरादून की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.पी.एस. चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा. एन.एस. टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. वी.एल. अलखानिया, प्रदेश अध्यक्ष डा. मुकेश चौहान, प्रदेश महामंत्री डा. एम.टी. अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री डा. एस.पी. डोभाल एवं उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी डा. सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डा. सी.पी. रतूड़ी को जिला अध्यक्ष, डा. एम.एस. कश्यप एवं डा. कैलाश बडथवाल को जिला उपाध्यक्ष, डा. आदर्श शर्मा को जिला महामंत्री, अब्दुल गफूर को जिला सचिव, डा. कमलेश खंडूड़ी को जनपद प्रभारी, डा. श्रवण कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा डा. बिवस अधिकारी को जिला मंत्री पद की शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.पी.एस. चौहान ने दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.पी.एस. चौहान ने कहा कि चिकित्सक रोगी के लिए भगवान के समान होता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को मरीजों को पर्याप्त समय देना चाहिए और उनके साथ मधुर व्यवहार व संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे उपचार की गुणवत्ता और विश्वास दोनों मजबूत होते हैं।
समारोह का संचालन ईएमए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा. ऋचा आर्य ने किया। कार्यक्रम में सुखबीर द्विवेदी, डा. वी.के. सैनी, डा. नेपाल सिंह, डा. रामकुमार, डा. एन.एस. नेगी, डा. आई.एच. अंसारी, डा. डी.सी. आर्य, डा. एस.के. विश्वास, डा. बेदना विश्वास, श्रीपाल सिंह, डा. शंभूनाथ पोखरियाल, डा. सुल्तान फ़ैज़, डा. चांद उस्मान, डा. अशोक कुशवाहा, डा. विक्रम चौहान, डा. ए.पी. अग्रवाल, डा. गुलाम साबिर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti