Uttarakhand

देहरादून से एसटीएफ स्थानांतरण पर एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई :

देहरादून:-जनपद देहरादून से एसटीएफ उत्तराखण्ड में स्थानान्तरण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को दून पुलिस द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।


अजय सिंह का बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून में कार्यकाल सबसे लंबा रहा, जिसके दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई अहम अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए गए।
उनकी उपलब्धियों में राज्य स्थापना दिवस परेड का नेतृत्व करते हुए पहली बार महामहिम राष्ट्रपति महोदया को मान-प्रमाण देना भी शामिल रहा, जिसे उनके कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि माना गया।
विदाई समारोह में नवनियुक्त एसएसपी देहरादून ने अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, सहनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में दून पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Uma Shankar Kukreti