नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी उधमसिंहनगर की बड़ी कार्यवाही
उधमसिंहनगर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही की है। टीम ने एक ह्युंडई एक्सटर कार से 25 डिब्बों में 6000 कैप्सूल ट्रामाडोल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शाहबाज पुत्र लईक अहमद निवासी वार्ड नंबर 19 रजा मस्जिद के पास सिरोली कला थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से 25 डिब्बों में कुल 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक काले रंग की ह्युंडई एक्सटर कार, एक मोबाइल फोन वीवो कंपनी और 51000/- रुपए बरामद किए गए हैं।अभियुक्त से पूछताछ में पता चला है कि उसने यह ट्रामाडोल अपने बड़े भाई रईस अहमद से लिया था, जो बरेली से लाया था। इस संबंध में विवेचक द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
